करंट लगने से युवक की मौत

नवभारतटाइम्स.कॉम

मेरठ के हस्तिनापुर में एक दुखद घटना हुई। सोमवार को नंगली गजरोली गांव के श्यामलाल के प्लॉट में हैंडपंप के लिए बोरिंग चल रही थी। इसी दौरान बोरिंग का पाइप हाईटेंशन लाइन से छू गया। इससे पाइप में करंट आ गया। करंट की चपेट में आने से प्लॉट मालिक श्यामलाल की मौके पर ही मौत हो गई।

meerut boring pipe touches high tension line plot owner dies of electric shock mechanic injured

NBT न्यूज, मेरठ: हस्तिनापुर थाना क्षेत्र स्थित कॉलोनी में सोमवार को एक प्लॉट में हैंडपंप के लिए की जा रही बोरिंग के दौरान पाइप हाईटेंशन लाइन से टच हो गया। जिसके चलते पाइप में करंट आ गया। करंट लगने से प्लॉट मालिक की मौत हो गई, जबकि एक मिस्त्री गंभीर रूप से झुलस गया। जानकारी के मुताबिक नंगली गजरोली गांव में रहने वाले श्यामलाल ने कुछ समय पहले गांव के बाहर स्थित एक कॉलोनी में प्लॉट खरीदा था।