n NBT रिपोर्ट, फरीदाबाद : जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में सोमवार को एनआईटी स्थित भगत सिंह चौक पर शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव का शहीदी दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने अपनी टीम के साथ शहीदों की प्रतिमाओं एवं चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। वहीं, हथीन में लोक निर्माण विश्राम गृह में शहीदाने सभा की ओर से शहीदी दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला प्रधान जवाहर सिंह रावत ने की।



