AI स्किलिंग प्रोग्राम के लिए MIB का करार

नवभारतटाइम्स.कॉम

सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने क्रिएटिव सेक्टर के लिए एक AI स्किलिंग प्रोग्राम शुरू किया है। यह प्रोग्राम इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिएटिव टेक्नोलॉजीज़, गूगल और यूट्यूब के सहयोग से चलाया जाएगा। इसमें 15,000 युवाओं को स्कॉलरशिप मिलेगी। यह मीडिया, एनिमेशन, गेमिंग और डिजिटल कंटेंट जैसे क्षेत्रों पर केंद्रित होगा।

mibs ai skilling program 15000 youth to get scholarships india to become global hub in creative sector

nNBT रिपोर्ट: सूचना और प्रसारण मंत्रालय (MIB) ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिएटिव टेक्नोलॉजीज़ (IICT) के सहयोग से गूगल और यूट्यूब के साथ मिलकर क्रिएटिव सेक्टर के लिए AI स्किलिंग प्रोग्राम शुरू किया है। इसके तहत 15,000 युवाओं को स्कॉलरशिप दी जाएगी, ताकि वे AI से जुड़ी नई स्किल सीख सकें। यह प्रोग्राम मीडिया, एनिमेशन, गेमिंग और डिजिटल कंटेंट जैसे क्षेत्रों पर फोकस करेगा। इसमें पहले बेसिक AI सिखाया जाएगा, फिर प्रैक्टिकल ट्रेनिंग दी जाएगी। सरकार का लक्ष्य भारत को डिजिटल और क्रिएटिव सेक्टर में ग्लोबल हब बनाना है।