n NBT न्यूज, फरीदाबाद : शहर में सोमवार को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के 12वीं कक्षा के स्टूडेंट्स ने अपना पॉलिटिकल साइंस सब्जेक्ट का पेपर दिया। पेपर देने के बाद विद्यार्थियों जब केंद्र के बाहर निकले तो उनके चेहरे पर मुस्कुराहट देखी गई। कक्षा से निकलते ही स्टूडेंट्स आपस में पेपर पर चर्चा करते हुए नजर आए। जिले में एचबीएसई के 52 परीक्षा केंद्र बनाए गए। इनमें करीब सात हजार से अधिक स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी। स्टूडेंट्स ने बताया कि साइंस के पेपर में 3 खंड आए थे। जिसको देने के बाद लग रहा है कि अच्छे नंबर आएंगे। वहीं केंद्र के बाहर अभिभावक अपने बच्चों का इंतजार करते दिखे। छात्रा परी भड़ाना ने बताया कि पॉलिटिकल साइंस का पेपर आसान आया। अच्छे नंबर आने की उम्मीद है। कुछ सवालों ने उम्मीद के अनुसार कम परेशान किया। इसके साथ ही कोई भी बच्चा आसानी से इस पेपर को सोलव कर सकता था।



