nNBT रिपोर्ट, मुंबई: बाजार नियामक SEBI ने विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों यानी FPI ( Foreign Portfolio Investors ) के लिए नियम आसान कर दिए हैं। अब बड़े निवेशक हर सौदे को अलग-अलग सेटल करने के बजाय नेट आधार पर सेटलमेंट कर सकेंगे। इससे उनकी लागत घटेगी और फंड की जरूरत भी कम होगी। यह कदम ऐसे समय उठाया गया है, जब बाजार से भारी विदेशी पैसा निकल रहा है। 23 मार्च तक FIIs करीब ₹1.07 लाख करोड़ निकाल चुके हैं।
REITs और AIF में भी राहत: SEBI ने REITs), InvITs और AIFs (Alternative Investment Funds) में कारोबार आसान बनाने के फैसले लिए हैं। वहीं, सेबी चेयरमैन और WTMs (Whole-Time Members) के लिए हितों के टकराव और खुलासे के नियम कड़े किए हैं, ताकि पारदर्शिता बढ़ सके।



