71 पीएफ शिकायतों का मौके पर किया गया निस्तारण

नवभारतटाइम्स.कॉम

लखनऊ और आसपास के जिलों में निधि आपके निकट 2.0 शिविरों का आयोजन हुआ। इन शिविरों में पीएफ से जुड़ी 78 शिकायतें आईं। 71 शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। पेंशन, दावा निपटान और केवाईसी जैसे मामलों का निस्तारण हुआ। लाभार्थियों को यूएएन सक्रियण और उमंग ऐप के उपयोग के बारे में भी जानकारी दी गई।

71 pf complaints resolved on the spot nidhi aapke nikat 20 camps successfully organized

n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : राजधानी समेत मंडल के सभी जिलों में शुक्रवार को आयोजित निधि आपके निकट 2.0 शिविरों का आयोजन किया गया। जिसमें पीएफ की 71 शिकायतों का निस्तारण हुआ। क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त (प्रशासन) आशीष कुमार ने बताया कि कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के क्षेत्रीय कार्यालय लखनऊ की ओर से ‘निधि आपके निकट 2.0’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह शिविर ईपीएफओ के अधिकार क्षेत्र के छह जिलों लखनऊ, रायबरेली, बाराबंकी, हरदोई, उन्नाव एवं सीतापुर में एक साथ आयोजित हुए। शिविरों के दौरान पेंशन, दावा निपटान, केवाईसी व अन्य पीएफ संबंधी मामलों से जुड़ी कुल 78 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 71 शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। शिविरों में यूएएन सक्रियण, ऑनलाइन दावा, डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट (जीवन प्रमाण पत्र) व उमंग ऐप के उपयोग को लेकर लाभार्थियों को जागरूक किया गया।