nNBT न्यूज, लखनऊ: इम्युनाइजेशन फॉर लाइफ: एडवांसिंग एडल्ट ऐंड लाइफ-कोर्स वैक्सीनेशन इन इंडिया विषय पर इंडियन सोसायटी फॉर एडल्ट इम्यूनाइजेशन (ISAI) की ओर से राष्ट्रीय सम्मेलन ISAICON 2026 का आयोजन 28–29 मार्च को डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में किया जाएगा। आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) एसडी कंडपाल और आयोजन सचिव डॉ. मनीष कुमार सिंह के अनुसार, यह दो दिवसीय सम्मेलन भारत में वयस्क टीकाकरण को लेकर जागरूकता बढ़ाने, नीतियों को सुदृढ़ करने और उनके प्रभावी क्रियान्वयन पर केंद्रित रहेगा। सम्मेलन में देशभर के विशेषज्ञ एक मंच पर जुटेंगे।




