श्रीकृष्ण की भक्ति से सजा चैती महोत्सव का मंच

नवभारतटाइम्स.कॉम

ऐशबाग रामलीला मैदान में चैती महोत्सव का मंच श्रीकृष्ण की भक्ति से सजा। तुलसी रंगमंच पर कलाकारों ने नृत्य नाटिकाओं और भाव नृत्यों से दर्शकों का मन मोह लिया। ईलाइट डांस अकेडमी और सांस्कृतिक विभाग के कलाकारों ने विभिन्न भजनों पर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। कई युवा कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

chaiti festival drenched in krishna devotion artists showcase dance spectacle

nNBT न्यूज, राजाजीपुरम : ऐशबाग रामलीला मैदान में चल रहे चैती महोत्सव में तुलसी रंगमंच पर कलाकारों ने अपनी प्रतिभा से श्रीकृष्ण पर आधारित नृत्य नाटिकाओं व भाव नृत्यों द्वारा दर्शकों को खासा प्रभावित किया। ईलाइट डांस अकेडमी की सपना थापा व पंकज चौहान के निर्देशन में अधरम मधुरम, गगरिया फोड़ दी, राधा गोरी गोरी, वो कृष्णा है आदि भजनों पर कलाकारों ने नृत्य प्रस्तुत किया। वहीं दीपशिखा सिन्हा के निर्देशन में सांस्कृतिक विभाग के कलाकारों द्वारा नृत्य प्रस्तुतियां दी गईं। दीपशिखा सिन्हा, अश्मिता श्रीवास्तव, साक्षी, शुभ्रा यादव, शर्मिष्ठा श्रीवास्तव, तान्या राव, शुभी रस्तोगी, समृद्धि श्रीवास्तव ने भी प्रतिभा दिखाई।