दिल्ली में शुक्रवार को चांदी की कीमत ों में करीब 5 फीसदी की भारी गिरावट आई। ऑल इंडिया जूलर्स असोसिएशन के मुताबिक, चांदी की कीमत (सभी टैक्स मिलाकर) 11,250 रुपये गिरकर 2,30,000 रुपये प्रति किलो रह गई। सोने की कीमतों में भी नरमी देखी गई। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 1,900 रुपये (1.3%) सस्ता होकर 1,47,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो हाजिर सोना (Spot Gold) करीब 1 प्रतिशत बढ़कर 4,416 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।



