45 मिनट इंतजार करते रहे मंत्री, DM नहीं पहुंचे

नवभारतटाइम्स.कॉम

कानपुर कन्नौज में एक कार्यक्रम में समाज कल्याण राज्य मंत्री असीम अरुण को डीएम का इंतजार करना पड़ा। करीब 45 मिनट बाद भी डीएम के न पहुंचने पर मंत्री नाराज होकर चले गए। इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक पत्र वायरल हुआ।

minister asim aruns 45 minute wait angered by dms absence left the program

nNBT रिपोर्ट, कानपुर

कन्नौज में गुरुवार को रोमा स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में समाज कल्याण राज्य मंत्री असीम अरुण तो पहुंचे लेकिन डीएम नहीं आए। करीब 45 मिनट इंतजार के बाद मंत्री नाराज होकर कार्यक्रम छोड़कर चले गए। इसके बाद शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक पत्र वायरल हुआ। इसमें मंत्री ने लिखा है कि 45 मिनट तक कार्यक्रम शुरू होने का इंतजार किया। इस दौरान मंच से घोषणा होती रही कि डीएम के आने के बाद ही प्रोग्राम शुरू होगा। ऐसी स्थिति में कार्यक्रम से जाने के अलावा कोई विकल्प नहीं था। कन्नौज के सदर क्षेत्र में मकरंद नगर के पास रोमा स्मारक है। यहां आयोजित कार्यक्रम में मंत्री असीम अरुण शाम 5:30 बजे पहुंच गए। आरोप है कि करीब 15 मिनट बाद एसडीएम वैशाली आईं। इसके बाद एडीएम आए। हालांकि डीएम नहीं पहुंचे। मंत्री 45 मिनट तक इंतजार करते रहे। इस दौरान मंच से घोषणा होती रही कि डीएम के आने के बाद कार्यक्रम शुरू होगा। ऐसे में स्थिति असहज हो गई और मंत्री वहां से चले गए। मामले के तूल पकड़ने पर मंत्री के समर्थकों ने कन्नौज में पुरानी जीटी रोड पर प्रदर्शन करते हुए डीएम से सार्वजनिक मांफी की मांग उठाई। हालांकि मौके पर पहुंचे मंत्री ने प्रदर्शन खत्म करवा दिया।

वहीं, डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री का कहना है कि प्रोग्राम में विदेशी प्रतिनिधिमंडल आना था। डिजिटल स्क्रीनिंग भी होनी थी, इसलिए समय बदलकर 6:30 कर दिया गया था। इसकी सूचना मंत्री के प्रतिनिधि विवेक पाठक को दी गई थी। कहीं न कहीं मिसकम्युनिकेशन हुआ था। सर्किट हाउस में मंत्री से मिलकर पूरी जानकारी दी गई। उन्होंने भविष्य में एहतियात बरतने को कहा है।