पंपकर्मियों से मारपीट, पुलिस से भी अभद्रता

नवभारतटाइम्स.कॉम

अमेठी के मोहनगंज में एक पेट्रोल पंप पर लोगों की भीड़ ने कर्मचारियों से मारपीट की। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो उनसे भी अभद्रता की गई। पुलिस ने पांच लोगों को नामजद कर 25 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

amethi ruckus at petrol pump assault on employees and police sp raises questions

nNBT न्यूज, अमेठी

मोहनगंज में भिलाई कला गांव स्थित सुंदरी पेट्रोल पंप गाड़ियों में तेल भरवाने पहुंचे लोग अचानक बेकाबू हो गए। भीड़ ने अभद्रता के साथ पंप कर्मचारियों ने मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान पहुंची पुलिस से भी अभद्रता की गई। पुलिस ने पांच लोगों को नामजद करने के साथ ही 25 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार बड़ी संख्या में लोग गुरुवार को गाड़ियों में पेट्रोल-डीजल भरवाने पहुंचे थे। इस दौरान पंपकर्मी स्टॉक का मिलान कर रहे थे, ऐसे में बिक्री बंद थी। कुछ देर इंतजार के बाद अचानक लोग भड़क गए और हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान समझाने की कोशिश कर रहे पंपकर्मियों से भिड़ गए और मारपीट होने लगी। सूचना पर मोहनगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को समझने लगी। हालांकि लोग पुलिस की गाड़ी पर चढ़ गए और क्षतिग्रस्त करना चाहा। एसपी सरवणन टी के अनुसार दरोगा सैयाम बाबू खां ने सूफियान अहमद, अबूसैफ, अबू जैद, मो. फैजान, मो. गजाली के साथ ही 25 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। चार आरोपितों को गिरफ्तार किए जाने के साथ ही अन्य की तलाश हो रही है।

सपा प्रमुख ने उठाए सवाल: सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने X पर घटना का विडियो शेयर करते हुए लिखा कि, वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को 4 घंटे की प्रोपोगंडा पिक्चर देखने भेजने से अच्छा था कि पेट्रोल पंपों पर भेजा जाता।

पेट्रोल-डीजल की कालाबाजारी में गिरफ्तार : विराज बाजार निवासी अकबर हुसैन को पुलिस ने शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल की कालाबाजारी के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपित के पास से 235 लीटर पेट्रोल और 50 लीटर डीजल बरामद किया गया है। एसपी सरवणन टी के अनुसार अन्य इलाकों में भी चेकिंग की जा रही हे।