संघर्ष समिति का आरोप, बेवजह कार्रवाई की तैयारी

नवभारतटाइम्स.कॉम

विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने अभियंताओं पर कार्रवाई की तैयारी का आरोप लगाया है। पावर कॉरपोरेशन अध्यक्ष ने निलंबन के लिए अधिकारियों की सूची तैयार करने का निर्देश दिया है। प्रबंधन की इन कार्रवाइयों से अशांति का माहौल बन रहा है। इसका असर गर्मी में बिजली आपूर्ति पर पड़ सकता है।

vidyut karmachari sanyukt sangharsh samitis allegation preparation for unnecessary action atmosphere of unrest

n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने अभियंताओं पर बड़े पैमाने पर कार्रवाई की तैयारी का आरोप लगाया है।

संघर्ष समिति के संयोजक शैलेंद्र दुबे ने कहा कि बीते दिनों हुई विडियो कॉन्फ्रेंसिंग में पावर कॉरपोरेशन अध्यक्ष डॉ.आशीष गोयल ने अधिकारियों को निलंबन के लिए कम से कम 5 अधीक्षण अभियंताओं, 15 अधिशासी अभियंताओं और अनुपातिक संख्या में सहायक अभियंताओं और जूनियर इंजिनियरों की सूची तैयार की जाए और एक अप्रैल को दी जाए। संघर्ष समिति ने कहा कि प्रबंधन की इन कार्रवाइयों से अशांति का वातावरण बन रहा है। इसका असर आगामी गर्मी में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था पर पड़ सकता है। लखनऊ समेत प्रदेशभर में बड़े पैमाने पर संविदा कर्मचारियों की छंटनी की जा रही है। अकेले लखनऊ में इस महीने 340 संविदा कर्मियों को सेवा से बाहर किया जा चुका है।