महिला प्रकोष्ठ की इकाइयां भंग

नवभारतटाइम्स.कॉम

जानकीपुरम विस्तार में संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में महिला प्रकोष्ठ को भंग कर दिया गया। संगठन विरोधी गतिविधियों और वित्तीय अनियमितताओं के आरोप लगे। गीता गुप्ता और रानू सिंह पर अवैध वसूली और गबन के गंभीर आरोप हैं। फर्जी रसीद बुक छपवाकर सदस्यता के नाम पर घोटाला किया गया।

महिला प्रकोष्ठ की इकाइयां भंग

n NBT न्यूज, लखनऊ: जानकीपुरम विस्तार में संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की कोर कमिटी की बैठक हुई। इसमें संगठन विरोधी गतिविधियों और वित्तीय अनियमितताओं के चलते महिला प्रकोष्ठ की सभी इकाइयों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजनी कुमार पांडे की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में व्यापारियों ने गैस, पेट्रोल और डीजल की किल्लत से व्यापार प्रभावित होने का मुद्दा उठाया। संगठन ने महिला प्रकोष्ठ की पूर्व पदाधिकारी गीता गुप्ता और रानू सिंह पर गंभीर आरोप लगाए। जांच में सामने आया कि गीता गुप्ता ने पटरी दुकानदार अध्यक्ष रानू सिंह के माध्यम से व्यापारियों और संगठन के अन्य पदाधिकारियों से भारी अवैध वसूली की। संगठन की जांच में यह भी खुलासा हुआ कि गीता गुप्ता ने फर्जी रसीद बुक और सर्टिफिकेट छपवाकर सदस्यता के नाम पर आर्थिक गबन किया। अनुशासनहीनता और अनधिकृत कार्यों में लिप्त पाए जाने के बाद कोर कमिटी की सहमति से महिला प्रकोष्ठ की पूरी टीम की नियुक्तियां निरस्त कर दी गईं। इस अवसर पर संरक्षक सूर्यनारायण तिवारी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रमोद मिश्रा, महासचिव यासिर अजहर सिद्दीकी, कोषाध्यक्ष निखिलेश यादव और प्रदेश प्रभारी प्रवीण मणि त्रिपाठी उपस्थित रहे।