नशीला पदार्थ पिलाकर युवती से दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार

नवभारतटाइम्स.कॉम

जानकीपुरम में प्रेम का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मिश्रीपुर महिंगवां निवासी मो. फराज ने युवती को नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया। उसने युवती के फोटो और वीडियो भी बनाए। आरोपी ने अपने भाई और दोस्तों के साथ संबंध बनाने का दबाव डाला। धर्म परिवर्तन कर शादी करने का भी दबाव बनाया गया।

young woman raped after being given intoxicating substance threat to viral photos videos accused arrested

nNBT न्यूज, जानकीपुरम : थानाक्षेत्र में प्रेम का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इंस्पेक्टर जानकीपुरम विनोद तिवारी ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पीड़िता के अनुसार, मिश्रीपुर महिंगवां निवासी मो. फराज ने प्यार का झांसा देकर अक्टूबर 2025 में एक होटल में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया। यही नहीं उसके फोटो व विडियो बना लिए। आरोपित ने अपने भाई मो. सुहैल और दोस्तों से शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। इसके बाद धर्म परिवर्तन कर शादी करने का भी दबाव बनाया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी।