पावरलिफ्टिंग में रजनी ने जम्मू में जीता गोल्ड

नवभारतटाइम्स.कॉम

फरीदाबाद की रजनी शर्मा ने स्वास्थ्य समस्याओं से जूझते हुए पावरलिफ्टिंग को अपनाया। उन्होंने जम्मू में नॉर्थ जोन इंडिया नेशनल चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर सबको चौंका दिया। बेंगलुरु में हुई सीनियर नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में भी उन्होंने चौथा स्थान हासिल किया। रजनी हरियाणा की एकमात्र खिलाड़ी थीं जिन्होंने इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में भाग लिया।

at 40 rajni sharma wins gold in powerlifting overcomes illnesses

nNBT न्यूज, फरीदाबाद

बीमारियों से ग्रस्त और वेट को कम करने के लिए 40 साल की रजनी शर्मा ने जिम जाना शुरू किया। जिम जाते हुए उन्हें पावरलिफ्टिंग का ऐसा जुनून चढ़ा कि वह मेडल जीतने लगी। हाल ही में जम्मू में हुई नॉर्थ जोन इंडिया नैशनल चैंपियनशिप में उन्होंने गोल्ड मेडल जीता और अब वह बेंगलुरु में संपन्न हुई सीनियर नैशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में चौथे स्थान पर रही हैं। वह इस चैंपियनशिप में हरियाणा से इकलौती खिलाड़ी रही हैं।

रजनी शर्मा ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर-75 के अडोर प्राइड सोसायटी में परिवार के साथ रहती हैं और उनके पति सुनील शर्मा बिजनेसमैन हैं। वह दो बच्चों की मां हैं। वह बीपी, शुगर और कोलेस्ट्राॅल से परेशान थीं। उन्हें किसी ने जिम जाने की सलाह दी। रजनी ने जिम जाना शुरू कर दिया। फिर ट्रेनर ने उन्हें पावरलिफ्टिंग के लिए कहा। उन्होंने पावरलिफ्टिंग भी शुरू कर दी। इसके बाद वह जिला व प्रदेश स्तर पर होने वाली चैंपियनशिप में हिस्सा लेने लगीं। उनका 15 मार्च को जम्मू में नॉर्थ इंडिया नैशनल पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए चयन हुआ, जिसमें रजनी ने गोल्ड मेडल जीता। इसे देखते हुए उनका चयन बेंगलुरु में हुई चैंपियनशिप के लिए हुआ। इसमें वह चौथे स्थान पर रहीं।