n NBT न्यूज,गुड़गांव : DHBVN ने गर्मी से पहले बिजली व्यवस्था को मजबूत करने और बकाया वसूली बढ़ाने के लिए सख्त रुख अपनाया है।
हाल ही में हुई समीक्षा बैठक में ऑपरेशन विंग निदेशक विपिन गुप्ता ने कहा कि 31 मार्च तक राजस्व वसूली अभियान तेज किया जाए और जरूरत पड़ने पर छुट्टियों में भी कार्यालय खुले रखें। बैठक में सबसे ज्यादा जोर ओवरलोडेड 11 केवी फीडरों पर रहा। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि ऐसे फीडरों की पहचान कर 30 अप्रैल तक उनका बंटवारा किया जाए, ताकि ट्रिपिंग और बिजली कटौती की समस्या कम हो सके।
इसके साथ ही ओवरलोडेड ट्रांसफॉर्मरों को तुरंत बदलने को कहा गया। बिजली चोरी पर भी सख्ती दिखाते हुए लंबित मामलों की वसूली और जांच तेज करने के निर्देश दिए गए।


