n NBT न्यूज, गुड़गांव : गुरु द्रोणाचार्य रामलीला क्लब की बैठक गुड़गांव गांव में हुई। इसमें क्लब के अलग-अलग पदों पर चुनाव कराया गया। महासिंह कटारिया को चेयरमैन, लीलू राम सैनी को प्रधान, भगवानदास और मनीष शर्मा को उप प्रधान चुना गया। महासचिव के लिए हरिंदर सैनी, सचिव के लिए रजनीश, सह सचिव के लिए राजेश सैनी, कोषाध्यक्ष के लिए योगेश शर्मा, सह कोषाध्यक्ष के लिए रविन्द्र कटारिया, ऑडिटर के लिए हरिंदर काकरान, डायरेक्टर के लिए मनोज सैनी, सह निर्देशक के लिए अजीत काकरान व नवीन शर्मा को चुना गया। लीलूराम सैनी की अध्यक्षता में सर्वसम्मति से यह चयन प्रक्रिया पूरी की गई। सभी नव चयनित सदस्यों को उनके पद और जिम्मेदारियों के बारे में बताया गया।


