शिया, नेशनल में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू

नवभारतटाइम्स.कॉम

लखनऊ विश्वविद्यालय के कॉलेजों में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है। नेशनल पीजी कॉलेज और शिया पीजी कॉलेज ने आवेदन फॉर्म जारी कर दिए हैं। नेशनल कॉलेज में दाखिला पूरी तरह ऑनलाइन होगा। शिया कॉलेज में अभी ऑफलाइन फॉर्म मिल रहे हैं। एलयूआरएन रजिस्ट्रेशन के बाद ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे। इसके बिना कॉलेजों में ऑनलाइन आवेदन संभव नहीं होगा।

lucknow applications start for admission in shia and national college know the complete process

nNBT रिपोर्ट, लखनऊ : लखनऊ विश्वविद्यालय में अभी आवेदन प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है, लेकिन विवि के कॉलेजों ने दाखिले की प्रक्रिया शुरू कर दी है। नेशनल पीजी कॉलेज व शिया पीजी कॉलेज की ओर से आवेदन फॉर्म जारी कर दिया गया है। नेशनल में दाखिले की प्रक्रिया जहां पूरी तरह से ऑनलाइन है। वहीं शिया पीजी कॉलेज में अभी ऑफलाइन फॉर्म जारी किए गए हैं। जबकि ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया एलयू की ओर से एलयूआरएन रजिस्ट्रेशन शुरू होने के बाद शुरू की जाएगी। बिना एलयूआरएन के कॉलेजों में ऑनलाइन आवेदन संभव नहीं है।