मारपीट में वकील समेत तीन घायल, 4 आरोपियों पर FIR

नवभारतटाइम्स.कॉम

यीडा सिटी के गौर सिटी सोसायटी में शुक्रवार रात वकील गौरव कुमार माथुर और उनके तीन साथियों पर हमला हुआ। रामपुर गांव के दीपक, सौरभ, अंकित और एक अज्ञात व्यक्ति ने गाड़ी के सामने आकर गाली-गलौज की और लाठी-डंडों से मारपीट की। बचाव करने आए साथियों को भी घायल कर दिया गया।

lawyer and three others injured in noida fir against 4

n NBT न्यूज़, रबूपुरा : यीडा सिटी के सेक्टर 19 में स्थित गौर सिटी सोसायटी में वकील व उनके तीन साथियों के साथ मारपीट कर घायल करने की घटना सामने आई है। पुलिस ने तीन नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक जिला कानपुर थाना चेकरी के अग्रवाल अपार्टमेंट श्याम नगर निवासी एडवोकेट गौरव कुमार माथुर के अनुसार वह शुक्रवार की रात करीब एक बजे अपने साथी करन, टिंकू और दीपांशु के साथ कार से यमुना सिटी के सेक्टर 19 में स्थित गौर सिटी सोसायटी स्थित अपने फ्लैट पर जा रहा थे।

जब वह सोसायटी में स्थित पार्क व्यू पहुंचे तभी अचानक रामपुर गांव निवासी दीपक, सौरभ, अंकित व एक अज्ञात व्यक्ति के साथ गाड़ी के सामने आकर खड़े हो गए। कारण पूछने पर गाली गलौज करते हुए लाठी डंडे से मारपीट करने लगे और जान से मारने की धमकी दी। इसी दौरान पीड़ित को बचाने आए करन, टिंकू और दीपांशु को भी आरोपियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। घटना में घायल सभी लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने तीनों नामजद आरोपी व अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।