स्कूलों की मटका और नींबू दौड़ में हिस्सा लेंगे पैरंट्स

नवभारतटाइम्स.कॉम

एक अप्रैल को गुड़गांव के सरकारी स्कूलों में निपुण मिशन के तहत खास आयोजन होगा। सुबह आठ बजे से शुरू होने वाले इस कार्यक्रम में प्राइमरी कक्षाओं के परीक्षा परिणाम बताए जाएंगे। अभिभावक मटका दौड़, नींबू दौड़ और रस्साकशी जैसी प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे। छात्रों का नई कक्षाओं में स्वागत होगा और परीक्षा परिणाम भी जारी किए जाएंगे।

nipun mission various sports competitions including matka lemon race for parents in schools exam results will also be shared

n NBT न्यूज, गुड़गांव : जिले के सरकारी स्कूलों में एक अप्रैल को निपुण मिशन के तहत गतिविधियां होंगी। प्राइमरी क्लास का परीक्षा परिणाम साझा किया जाएगा, साथ ही खेलकूद और मनोरंजक गतिविधियं भी होंगी। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 8 बजे से होगी। अभिभावकों के लिए मटका दौड़ , नींबू दौड़ , तीन-पैर दौड़, म्यूजिकल चेयर और रस्सा कशी जैसी प्रतियोगिताएं की जाएंगी। परीक्षा परिणामों के साथ निपुण हरियाणा मिशन पर भी विस्तार से चर्चा की जाएगी। छात्रों का नई कक्षाओं में स्वागत किया जाएगा ।

सोमवार को गवर्नमेंट स्कूलों में छठी से आठवीं व नौवीं और ग्यारहवीं का परीक्षा परिणाम जारी किया जाएगा। निदेशालय के निर्देश अनुसार सुबह नौ बजे परिणाम जारी किया जाएगा। इसके साथ ही छात्रों का नई क्लास में दाखिला भी किया जाएगा।