बाटा आरओबी रोड बनाने का काम शुरू, लगा जाम

नवभारतटाइम्स.कॉम

लोक निर्माण विभाग ने बाटा रेलवे फ्लाईओवर की जर्जर सड़क का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। यह काम 11 अप्रैल तक चलेगा। निर्माण शुरू होने से नीलम फ्लाईओवर पर यातायात जाम हो गया है। साल 2000 में चार लेन बने इस आरओबी की सड़क में गड्ढे थे, जिससे वाहन चालकों को परेशानी हो रही थी।

bata rob road construction begins severe traffic jam on neelam flyover

nNBT न्यूज, फरीदाबाद : लोक निर्माण विभाग (PWD) ने बाटा रेलवे फ्लाईओवर की जर्जर रोड को बनाने का काम शुरू कर दिया है। 11 अप्रैल तक काम करना है। निर्माण कार्य शुरू होने से नीलम फ्लाईओवर पर जाम की समस्या शुरू हो गई है।

बाटा आरओबी को साल 2000 में चार लेन बनाया गया था। यह दो विधानसभा क्षेत्र बल्लभगढ़ और बड़खल में बंटा हुआ है। इस आरओबी पर तारकोल कंकरीट की सड़क 2018 में बनाई गई थी। सड़क में गड्ढे होने के चलते वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।