बीच सड़क पर कार से स्टंट कर खतरे में डाली राहगीरों की जान

नवभारतटाइम्स.कॉम

गुड़गांव गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड पर एक कार चालक ने चलते ट्रैफिक में खतरनाक ड्रिफ्टिंग की। सोशल मीडिया पर छाने के लिए किए गए इस स्टंट से राहगीर डर गए। पुलिस ने वीडियो पर संज्ञान लेकर आरोपी की तलाश शुरू की है। चालक ने पहचान छिपाने के लिए नंबर प्लेट से छेड़छाड़ की थी।

dangerous car stunt on middle of road pedestrians lives in danger police search continues

n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव

गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड पर रविवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक कार चालक ने चलते ट्रैफिक के बीच खतरनाक तरीके से ड्रिफ्टिंग (गाड़ी को गोल-गोल घुमाना) शुरू कर दी। सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरने के लिए किए इस जानलेवा स्टंट ने न केवल अन्य वाहन चालकों को डरा दिया, बल्कि सड़क सुरक्षा के दावों पर भी सवाल खड़े कर दिए। हैरानी की बात यह है कि आरोपी कार चालक पर पुलिस की नजर तक नहीं पड़ी। पुलिस का कहना है कि विडियो पर संज्ञान लेकर आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।

सिग्नल पर अचानक शुरू किया 'सर्कस'

सुबह करीब 6:30 बजे ट्रैफिक सिग्नल पर सब कुछ सामान्य था। तभी एक लग्जरी कार चालक ने सड़क को रेसिंग ट्रैक बनाते हुए गाड़ी को गोल-गोल घुमाना (ड्रिफ्टिंग) शुरू कर दिया। विडियो में साफ दिख रहा है कि कार बार-बार स्लाइड कर रही थी। हादसे की आशंका को देखते हुए पीछे आ रहे अन्य ड्राइवरों ने डर के मारे अपने वाहन रोक दिए।इस स्टंट को करने के बाद आरोपी कार चालक फरार हो गया।

पहचान छिपाने को नंबर प्लेट से की छेड़छाड़

हैरानी की बात यह है कि आरोपी ड्राइवर ने पहचान छिपाने के लिए कार की नंबर प्लेट को जानबूझकर छिपाया हुआ था। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह शौक के नाम पर की गई सोची-समझी हरकत थी। बता दें कि इस व्यस्त मार्ग पर पहले भी ओवरस्पीडिंग और रॉन्ग साइड ड्राइविंग के कारण कई हादसे हो चुके हैं।