बुजुर्ग से धोखा कर एटीएम से निकाले 20 हज़ार रुपये

नवभारतटाइम्स.कॉम

रेवाड़ी में एक बुजुर्ग के साथ एटीएम पर धोखाधड़ी हुई। एक युवक ने मदद के बहाने बुजुर्ग के खाते से 20,500 रुपये निकाल लिए। युवक ने बुजुर्ग को गुमराह कर इंजीनियर लाने भेजा। जब बुजुर्ग लौटा तो उसके पैसे निकल चुके थे। बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

elderly deceived rs 20000 snatched by pretending to help at atm culprit caught on cctv

n NBT न्यूज, रेवाड़ी : रुपये निकालने के लिए एटीएम पहुंचे एक बुजुर्ग के साथ धोखाधड़ी कर बदमाश ने उसके खाते से 20 हजार 500 रुपये निकाल लिए। आरोपी बूथ में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है।

गांव नैनसुखपुरा के बुजुर्ग ने गोकल गेट चौकी पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसका एसबीआई में पेंशन खाता है। वह एक एटीएम पर रुपये निकालने गए थे। वहां एक युवक मौजूद था। जब उसने रुपये निकालने के लिए कार्ड मशीन में डाला, तो युवक ने मदद का बहाना बनाकर कहा कि उसका कार्ड मशीन में फंस गया है। इंजीनियर को बुलाना पड़ेगा। उन्हें गुमराह करते हुए इंजीनियर को लाने के लिए भेज दिया। जब वह लौटा तो उसके खाते से 20 हजार 500 रुपये निकल चुके थे। रुपये निकालकर बदमाश फरार हो गया था।