चेकिंग के दौरान लखनऊ नंबर की BMW कार से शराब बरामद

नवभारतटाइम्स.कॉम

सोहना में नाका चेकिंग के दौरान पुलिस ने लखनऊ नंबर की एक बीएमडब्ल्यू कार से भारी मात्रा में शराब बरामद की है। कार में सवार दो लोगों से लाइसेंस और परमिट मांगे जाने पर वे कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सके। पुलिस ने एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

heavy quantity of liquor recovered from lucknows bmw car case registered under excise act

n NBT रिपोर्ट, सोहना

थाना शहर सोहना एरिया में नाका बंदी के दौरान पुलिस ने एक BMW कार से भारी मात्रा में शराब बरामद की है। पुलिस ने एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, नाका रायपुर-सोहना पर हेड कांस्टेबल सतबीर व सिपाही अनिल टीम के साथ वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान BMW कार को रोककर जांच की गई।

चालक की पहचान जशीष आदित्य सिंह निवासी जानकीपुरम एक्सटेंशन लखनऊ के रूप में हुई, जबकि कार मालिक शुभ केसरवानी निवासी हजरतगंज लखनऊ अगली सीट पर बैठा था। पुलिस की ओर से चेकिंग के दौरान कार की अगली सीट के नीचे 8 बोतल बीयर और पिछली सीट पर 12 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस की ओर से इसके संबंध में लाइसेंस और परमिट मांगे जाने पर कार का मालिक कोई भी वैध डॉक्युमेंट पेश नहीं कर सका। पुलिस ने दोनों की एक-एक बोतल नमूने के तौर पर अलग करने के बाद बाकी 7 बीयर व 11 शराब की बोतलों को जब्त कर लिया और सील कर पुलिस अभिरक्षा में लिया। मामले की जांच एएसआई गोकुल को सौंपी गई है।