nNBT न्यूज, फरीदाबाद : हरियाणा के मंत्री राजेश नागर ने युद्ध काल में भी शरारती तत्वों द्वारा अफवाह फैलाने वालों को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपने मन की बात कार्यक्रम के 132वें एपिसोड में ऐसे लोगों को आगाह कर बड़ा संदेश दिया है। नागर ने कहा कि अफवाहबाजों के खिलाफ हरियाणा में सख्त कार्रवाई अमल में लाई जा रही है और देशहित में यह जारी रहेगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमें एकजुट होकर इस चुनौती से बाहर निकलना है। जो लोग इस विषय पर भी राजनीति कर रहे हैं उन्हें राजनीति नहीं करनी चाहिए। यह 140 करोड़ देशवासियों के हित से जुड़ा विषय है। ऐसे में जो लोग अफवाह फैला रहे हैं, वे देश का नुकसान कर रहे हैं।


