प्रस्तावित सर्कल रेट पर आपत्ति और सुझाव के लिए मिला सिर्फ एक दिन

नवभारतटाइम्स.कॉम

गुड़गांव में प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। 1 अप्रैल से सर्कल रेट में 15 से 75 फीसदी तक की बढ़ोतरी होगी। लोगों को आपत्ति और सुझाव के लिए सिर्फ एक दिन का समय मिला है। सोमवार शाम 4:30 बजे तक सुझाव दर्ज होंगे। मंगलवार को इन पर विचार के बाद नए रेट लागू होंगे।

only one day to object to proposed circle rates public anger

n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव

जिला राजस्व विभाग की ओर से बढ़े हुए कलेक्टर रेट (सर्कल रेट) की प्रस्तावित दरें जिला प्रशासन की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई हैं। जिले में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा, ज़मीन के रेट में 15 से 75 फीसदी तक की बढ़ोतरी की गई है। प्रस्तावित सर्किल रेट पर लोगों को अपने सुझाव और आपत्तियां दर्ज कराने के लिए महज एक दिन का समय दिया गया है। आज यानी सोमवार शाम 4:30 बजे तक ही लोग अपने सुझाव और आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे, इसे लेकर लोगों में नाराजगी है।

आमतौर पर सर्कल रेट बढ़ाए जाने के बाद लोगों को सुझाव और आपत्तियां दर्ज कराने के लिए सात दिन का समय दिया जाता है। मंगलवार को सुझाव व आपत्तियों पर विचार के बाद नए सर्कल रेट लागू कर दिए जाएंगे। प्रस्तावित नई सर्कल दरों में रेजिडेंशल, कृषि और कमर्शल जमीन के रेट में 15 से 75 फीसदी तक की बढ़ोतरी की गई है।