nNBT न्यूज, हथीन : उटावड़ थाना क्षेत्र के गांव रनियाला खुर्द में रंजिश के चलते एक परिवार पर जानलेवा हमला किया गया है। आरोप है कि कई लोग लाठी-डंडों, फरसे व अन्य हथियारों से खेत में बने मकान पर पहुंचे और परिवार के सदस्यों पर हमला कर दिया। घटना में कई लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पीड़ित समसुद्दीन के अनुसार, 24 मार्च को दोपहर करीब 12:30 बजे वह अपने भाई निसार और परिवार के साथ खेत पर बने घर में मौजूद था।


