RTE तीसरा चरण : 1670 का हुआ ऐडमिशन

नवभारतटाइम्स.कॉम

नि:शुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा अधिनियम के तहत आरटीई के तीसरे और अंतिम चरण में 1670 बच्चों को उनके घर के पास निजी स्कूलों में प्रवेश मिल गया है। लॉटरी के माध्यम से स्कूलों का आवंटन किया गया है। सत्यापन के बाद कुछ आवेदन निरस्त हुए। अभिभावकों को मोबाइल पर प्रवेश की जानकारी भेज दी गई है।

rte third phase 1670 children get schools near home 367 applications rejected

nNBT न्यूज, लखनऊ : नि:शुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा अधिनियम (आरटीई) के तहत तीसरे और अंतिम चरण में 1670 बच्चों को घर के नजदीक निजी स्कूलों में ऐडमिशन की गारंटी मिली है। आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद लॉटरी माध्यम से इन बच्चों को स्कूल आवंटित कर दिया गया है। अंतिम चरण में सत्यापन के बाद 367 फॉर्म निरस्त किए गए इसमें लगभग दो अभिभावकों ने फॉर्म भरा था। अभिभावकों को उनके मोबाइल पर संदेश के माध्यम से ऐडमिशन डिटेल भेज दिया गया है। अभिभावक चाहें तो आवेदन संख्या के माध्यम से भी जांच कर सकते हैं कि उन्हें कौन सा स्कूल आवंटित हुआ है।

बीएसए लखनऊ विपिन कुमार ने बताया कि पहले चरण में 12097 को स्कूल आवंटित किया गया था। 6143 बच्चों ने दूसरे चरण में आवेदन किया था।