nNBT रिपोर्ट, लखनऊ: बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय में अब किस कोर्स का क्या आउटकम है और उससे छात्र कितना सीख रहे हैं, इसका भी असेसमेंट होने जा रहा है। विवि की ओर से अब आउटकम बेस्ड लर्निंग पर काम शुरू किया गया है। वर्तमान में हर विभाग में यूजी पीजी पाठ्यक्रम चल रहे हैं लेकिन उन कोर्सों से छात्र कितना सीख रहे हैं, उन्हें रोजगार मिल रहा है या नहीं, इसकी कोई रिपोर्ट नहीं तैयार की जाती। विवि की ओर से अब इसका असेसमेंट करने का निर्णय लिया गया है। इसके बाद जिस कोर्स की रिपोर्ट अच्छी नहीं होगी उनमें जरूरी बदलाव किए जाएंगे।
विवि के वीसी प्रो. राजकुमार मित्तल ने बताया कि न्यू एजुकेशन पॉलिसी भी कहती है कि आउटकम बेस्ड लर्निंग होनी चाहिए। यह तभी संभव है जब हम स्टूडेंट सेंट्रिक चीजे रखें।


