प्रताड़ना से तंग आकर नौकरों ने ही पूर्व प्रधान के बेटे को मारा था

नवभारतटाइम्स.कॉम

दादरी खटाना धीरखेड़ा गांव में पूर्व प्रधान के बेटे प्रशांत की हत्या का खुलासा हुआ है। पुलिस ने पोल्ट्री फार्म के दो नौकरों यशवीर और हरमद को गिरफ्तार किया है। प्रशांत आए दिन नशे में नौकरों को प्रताड़ित करता था। इसी से तंग आकर यशवीर ने लोहे के पाइप और चाकू से प्रशांत की हत्या कर दी।

tired of torture servants murdered former heads son police uncover mystery

n NBT न्यूज, दादरी

खटाना-धीरखेड़ा गांव में पूर्व प्रधान के बेटे प्रशांत की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने इस मामले में पोल्ट्री फार्म पर काम करने वाले दो नौकरों, यशवीर और हरमद (निवासी बुलंदशहर) को गिरफ्तार किया है। इनके पास से हत्या में प्रयुक्त लोहे का पाइप और चाकू बरामद हुआ है।

डीसीपी ग्रेटर नोएडा डॉ. प्रवीन रंजन सिंह ने बताया कि पूर्व प्रधान जयवीर सिंह का गांव के पास जंगल में पोल्ट्री फार्म है। 28 मार्च की रात वहां प्रशांत मौजूद था। आरोप है कि प्रशांत ने शराब के नशे में नौकर यशवीर के साथ मारपीट की। यशवीर ने पूछताछ में बताया कि प्रशांत आए दिन नशे में उसे प्रताड़ित करता था, जिससे नाराज होकर उसने प्रशांत को रास्ते से हटाने की ठान ली थी।

दूसरे नौकर हरमद को इस योजना की जानकारी थी, लेकिन उसने किसी को कुछ नहीं बताया। वारदात के बाद यशवीर ने लोहे के पाइप और चाकू से वार कर प्रशांत की हत्या कर दी। मुख्य आरोपी पिछले दो माह से वहां नौकरी कर रहा था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को दबोचकर कोर्ट में पेश किया है।