रंजिश में कंपनी कर्मचारी पर किया जानलेवा हमला

नवभारतटाइम्स.कॉम

मलकपुर गांव में पुरानी रंजिश के चलते एक कंपनी कर्मचारी पर जानलेवा हमला हुआ। युवक सचिन ड्यूटी से लौट रहा था तभी चार नकाबपोश हमलावरों ने उसे रोका और लाठी-डंडों से पीटा। हमले में सचिन गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

company employee attacked with fatal intent in old rivalry case registered against four

n NBT न्यूज, ग्रेनो : मलकपुर गांव में पुरानी रंजिश के चलते युवक पर जानलेवा हमला कर उसे गंभीर घायल कर दिया गया। पीड़ित का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। परिजनों की शिकायत पर कासना पुलिस ने चार लोगों पर केस दर्ज किया है।

मलकपुर निवासी आकाश शर्मा ने बताया कि चचेरा भाई सचिन गाजियाबाद की कंपनी में कार्यरत है। 28 अप्रैल की रात वह ड्यूटी खत्म कर बाइक से गांव लौट रहा था। रास्ते में दो बाइकों पर सवार चार नकाबपोश हमलावरों ने उसे रोक लिया और लाठी-डंडों से उस पर टूट पड़े। हमले में सचिन के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं। शोर सुनकर जब तक लोग मदद को पहुंचते, हमलावर मौके से फरार हो गए। घायल सचिन को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत स्थिर है।