‘सूचना मिलने के 2 घंटे में ठीक होंगे फॉल्ट’

नवभारतटाइम्स.कॉम

गुड़गांव बिजली निगम मॉनसून की तैयारियों में जुट गया है। बारिश और आंधी-तूफान से पहले बिजली आपूर्ति निर्बाध रखने के इंतजाम किए जा रहे हैं। ट्रांसफार्मरों पर लोड संतुलित किया जाएगा ताकि ओवरलोडिंग और ट्रिपिंग की समस्या न हो। निगम का दावा है कि सूचना मिलने के दो घंटे के भीतर बिजली की खराबी को ठीक कर दिया जाएगा।

electricity nigams preparation before monsoon faults to be fixed in 2 hours claim of uninterrupted supply

n NBT न्यूज, गुड़गांव: मॉनसून से पहले शहर में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए बिजली निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। निगम ने संभावित बारिश और आंधी-तूफान को देखते हुए ट्रांसमॉर्मरों पर बढ़ते लोड को संतुलित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, ताकि ओवरलोडिंग और ट्रिपिंग की समस्या को कम किया जा सके। बिजली निगम ने दावा किया कि सूचना मिलने के 2 घंटे के अंदर फॉल्ट ठीक किया जाएगा।

बिजली निगम ने शहर के ऐसे क्षेत्रों की जानकारी जुटा ली है, जहां बिजली से जुड़े हादसों की आशंका अधिक रहती है। संबंधित टीमों को मौके पर जाकर सुधार कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। विशेष रूप से जहां बिजली के तार नीचे लटके हुए हैं या मीटर असुरक्षित स्थिति में लगे हैं, वहां उन्हें सुरक्षित ऊंचाई पर शिफ्ट किया जाएगा। निगम का फोकस मॉनसून के दौरान आपूर्ति को जल्द बहाल करने पर है।