आंधी में धराशायी हुए बिजली पोल, आपूर्ति रही बाधित

नवभारतटाइम्स.कॉम

बुधवार को आई आंधी ने लखनऊ के कई इलाकों में बिजली के पोल गिरा दिए। इससे समेसी विद्युत उपकेंद्र से जुड़े करीब 200 गांवों में 24 घंटे तक बिजली नहीं आई। पेयजल व्यवस्था भी प्रभावित हुई। गुरुवार को दिन में बिजली बहाल हो सकी। कई गांवों में बिजली की आपूर्ति सुचारू की गई।

electricity poles collapsed due to storm power supply disrupted for 24 hours in 200 villages

n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : बुधवार को आई आंधी से कई क्षेत्रों में बिजली के पोल धराशायी हो गए। इस कारण गुरुवार सुबह तक इन इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रही। समेसी विद्युत उपकेंद्र से जुड़े करीब 200 गांवों की बिजली आपूर्ति गुरुवार को 24 घंटे बाद बहाल हो सकी। बिजली संकट का असर पेयजल व्यवस्था पर भारी पड़ा। नगर पंचायत नगराम, समेसी, हुसैनाबाद, कुबहरा समेत कई गांवों में बनी पानी की टंकियों से गुरुवार को जलापूर्ति नहीं हो सकी।

 JE आशीष कुमार ने बताया कि आंधी से बुधवार को दो दर्जन से अधिक खंभे टूटने के साथ लाइनें अस्तव्यस्त हो गई थीं। रायभानखेड़ा, बेलहियाखेड़ा, धर्मावतखेड़ा, गनेशखेड़ा, खुजौली सहित के कई गांवों में गुरूवार को दिन में बिजली बहाल हो सकी।