IIT-JEE मेंस में सफल स्टूडेंट्स हुए सम्मानित

नवभारतटाइम्स.कॉम

रेवाड़ी के राज इंटरनेशनल स्कूल में IIT-JEE मेंस अप्रैल 2026 में सफल छात्रों को सम्मानित किया गया। स्कूल के 10 से अधिक छात्रों ने 95 से अधिक पर्सेंटाइल प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। स्कूल प्रबंधन ने छात्रों और उनके अभिभावकों को बधाई दी। यह सफलता छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की नींव है।

raj international school honors successful iit jee mains students

n NBT न्यूज, रेवाड़ी: राज इंटरनैशनल स्कूल में IIT-JEE मेंस अप्रैल 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्टूडेंट्स के सम्मान में एक समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्टूडेंट्स के साथ-साथ उनके अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया। स्कूल के मैनेजमेंट, अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन और स्टूडेंट्स के परिश्रम के परिणामस्वरूप इस वर्ष 10 से अधिक स्टूडेंट्स ने 95 से अधिक पर्सेंटाइल प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है।

सम्मानित होने वाले स्टूडेंट्स में आर्यन (99.84 पर्सेंटाइल), रूपेश (99.23), अभिनव (99.80), तनमय कौशिक (99.50), सिद्धार्थ (98.25), शुभम (97.95), तनमय सिंह (97), रिया (97.29), शुभम (96) और निशिकांत (95.20) प्रमुख रहे। स्कूल के चेयरमैन राजेंद्र सैनी ने कहा कि स्टूडेंट्स की यह सफलता केवल उनके लिए ही नहीं, बल्कि पूरे राज परिवार के लिए का गौरव की बात है। स्कूल के निदेशक नवीन सैनी, जितेंद्र सैनी व हेमंत सैनी ने स्टूडेंट्स को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनके उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है।