मौसम का ताबड़तोड़ यू-टर्नधूप, आंधी-बारिश, फिर धूप

नवभारतटाइम्स.कॉम

नोएडा में मौसम ने अचानक रंग बदला। दोपहर तक तेज धूप खिली रही, फिर अचानक आंधी आई और बारिश शुरू हो गई। कुछ जगहों पर ओले भी गिरे। हवा के कारण कुछ देर अंधेरा छा गया। इसके बाद फिर से धूप निकल आई और गर्मी महसूस होने लगी।

weathers u turn in noida sunshine stormy rain and then a feeling of heat

n NBT रिपोर्ट, नोएडा

शहर में गुरुवार को मौसम ने अचानक करवट ली। दोपहर तक तेज धूप और गर्मी के बाद मौसम बदला और आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। कई इलाकों में हल्की ओलावृष्टि भी हुई। तेज हवा के चलते कुछ देर के लिए अंधेरा छा गया। हालांकि, थोड़ी देर बाद फिर धूप निकल आई और उमस भरी गर्मी महसूस होने लगी। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में भी ऐसा ही उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

गुरुवार को अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहा। शुक्रवार से तीन मई के बीच मौसम मुख्य रूप से साफ रहेगा, जिससे तापमान में फिर बढ़ोतरी हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। इसके बाद चार से छह मई के बीच फिर से मौसम बदल सकता है। इन दिनों आंशिक बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह के बदलते मौसम से दिन में गर्मी और शाम को ठंडक का असर रहेगा।