बादशाहपुर ड्रेन और वेस्ट प्लांट का किया निरीक्षण

नवभारतटाइम्स.कॉम

हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव योगेश कुमार ने बादशाहपुर ड्रेन और वेस्ट प्लांट का निरीक्षण किया। उन्होंने ड्रेन में प्रदूषण के स्रोतों पर नाराजगी जताई। सदस्य सचिव ने सीवरेज आउटलेट्स को तुरंत टैप करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्थानीय नागरिकों से भी अपील की कि वे घरेलू गंदे पानी को नालों में न डालें।

hspcb member secretary strict on pollution in badshahpur drain directs immediate action on sewerage outlets

n NBT न्यूज, गुड़गांव: शहर में बढ़ते पर्यावरणीय दबाव और जल प्रदूषण की चुनौती के बीच हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (HSPCB) के सदस्य सचिव योगेश कुमार ने गुरुवार को बादशाहपुर ड्रेन (लेग-3), कॉमन बायोमेडिकल वेस्ट ट्रीटमेंट फैसिलिटी और नगर निगम की C&D वेस्ट प्रोसेसिंग साइट का निरीक्षण किया। इस दौरान बादशाहपुर ड्रेन में कई स्थानों पर प्रदूषण के स्रोतों की पहचान की गई, जिससे सीवरेज और गंदे पानी का सीधा प्रवाह दिखा। इस पर नाराजगी जताते हुए सदस्य सचिव ने निर्देश दिए कि अब तक जिन सीवरेज आउटलेट्स को टैप नहीं किया गया है, उन पर तत्काल कार्रवाई की जाए और विस्तृत एक्शन टेकन रिपोर्ट (ATR) पेश की जाए। इस दौरान जीएमडीए के एक्सईएन विक्रम लेग-3 के नोडल अधिकारी भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही आरडब्ल्यूए और स्थानीय नागरिकों से भी अपील की कि वे घरेलू गंदे पानी को सीधे नालों में न डालें, स्वच्छता नियमों का पालन करें।