ठगी के पैसे 'ठिकाने' लगाते थे, 8 दबोचे

नवभारतटाइम्स.कॉम

कानपुर पुलिस ने एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। यह गिरोह साइबर ठगी और फर्जी जीएसटी की रकम को ठिकाने लगाता था। पुलिस ने इस मामले में आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में चार बैंककर्मी भी शामिल हैं। यह गिरोह दूसरों की आईडी पर फर्म और ट्रस्ट का रजिस्ट्रेशन करवाकर करंट अकाउंट खुलवाता था।

kanpur polices big revelation gang involved in laundering cyber fraud and fake gst money busted 8 arrested

n NBT रिपोर्ट, कानपुर

कानपुर पुलिस ने साइबर ठगी और फर्जी GST की रकम ठिकाने लगाने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर इसके आठ सदस्यों को दबोचा है। इनमें चार बैंककर्मी भी हैं। यह गिरोह दूसरों की आईडी पर फर्म और ट्रस्ट का रजिस्ट्रेशन करवाकर करंट अकाउंट खुलवाता था और इनमें अपने मोबाइल नंबर रजिस्टर करवा लेता था। इसके बाद डिजिटल अरेस्ट जैसी साइबर ठगी और फर्जी GST की रकम मंगवाकर निकाल लेता था।

जांच में पूरे फर्जीवाड़े में बैंक कर्मचारियों की मिलीभगत भी सामने आई। इनकी मदद से वे खाते तुरंत बंद करवा दिए जाते थे, जिनके बारे में कोई शिकायत आती थी। यही नहीं, ये बैंककर्मी ऑडिट से पहले खुद फर्जीवाड़े की रिपोर्ट देकर बच जाते थे। इसके बदले इन्हें 5 से 10% कमिशन मिलता था। आरोपितों में बैंककर्मी धर्मेंद्र सिंह, अमित सिंह, अमित कुमार और आशीष कुमार शामिल हैं। चार अन्य आरोपित सोनू शर्मा, सतीश पांडेय, साहिल विश्वकर्मा व तनिष गुप्ता इन्हें ठगी से जुड़ा ब्योरा मुहैया करवाते थे। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, अभी यह पता नहीं चला है कि खातों से निकाली गई रकम कहां पहुंचाई जा रही थी।