n NBT न्यूज, गुड़गांव
रोजगारपरक कोर्स की बढ़ती मांग को देखते हुए गुड़गांव यूनिवर्सिटी(GU) ने नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 6 नए कोर्स शुरू करने का निर्णय लिया है। इससे छात्रों को डिग्री के साथ-साथ स्किल का प्रशिक्षण भी मिलेगा।
वाइस चांसलर प्रो. संजय कौशिक ने बताया कि मास्टर ऑफ साइंस इन लाइफ साइंसेज का इंटीग्रेटेड, बैचलर ऑफ साइंस इन मैथमेटिक्स और डेटा साइंस , मास्टर ऑफ साइंस इन फोरेंसिक साइंस, मास्टर ऑफ बिजनेस (एग्जिक्यूटिव), बैचलर ऑफ कॉमर्स इन ग्लोबल, मास्टर ऑफ साइंस इन क्वांटम टेक्नॉलजी जैसे कोर्स शुरू किए जाएंगे। यह कोर्स रोजगार और स्किल आधारित हैं। इनके जरिये छात्रों को रोजगार मिलना आसान होगा। उन्होंने बताया कि समय के साथ जरूरतों में बदलाव होता है। इन जरूरतों को ध्यान में रखकर यूनिवर्सिटी ने नए कोर्स की शुरुआत करने का फैसला किया है। स्किल ओरिएंटेड हायर एजुकेशन की इच्छा रखने वाले छात्रों के लिए ये नए कोर्स करियर को लेकर काफी बेहतर होंगे।






