पेज 5, अधिकतम 200 शब्द

नवभारतटाइम्स.कॉम

पनवेल के पास मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक हादसा हुआ। एक कार ने सड़क पार कर रही महिला और उसके छह माह के बच्चे को टक्कर मार दी। इस हादसे में बच्चे की मौत हो गई। महिला गंभीर रूप से घायल है। यह घटना शुक्रवार शाम को हुई।

tragic accident on mumbai pune expressway 6 month old baby dies mother critically injured

n NBT न्यूज, पनवेल : मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार शाम एक दर्दनाक हादसे में छह माह के बच्चे की मौत हो गई, जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना पनवेल क्षेत्र के आदई गांव के पास हुई। घायल महिला का इलाज कामोठे के एमजीएम अस्पताल में चल रहा है। शुक्रवार शाम करीब छह बजे संकेत बलवंत चव्हाण अपने मालिक की क्रेटा कार से पुणे से मुंबई की ओर जा रहे थे। वह 'मिसिंग लिंक' उद्घाटन कार्यक्रम से लौट रहे थे। इसी दौरान आदई गांव के पास एक्सप्रेसवे पर 24 वर्षीय सुवर्णा शंकर काले अपने छह माह के बच्चे को गोद में लेकर सड़क पार कर रही थीं, तभी कार ने उन्हें टक्कर मार दी। जहां हादसा हुआ, वहां पैदल चलने वालों का प्रवेश प्रतिबंधित है। इसके बावजूद महिला सड़क पार करने की कोशिश कर रही थी। हादसे में मां और बच्चा दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल कामोठे के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।