कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच आज होगी नीट-यूजी परीक्षा

नवभारतटाइम्स.कॉम

आज फरीदाबाद में नीट-यूजी परीक्षा का आयोजन होगा। जिले में 18 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। 6436 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक चलेगी। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सीसीटीवी कैमरे और बायोमेट्रिक सत्यापन से निगरानी होगी। मोबाइल जैमर भी लगाए गए हैं। प्रशासन ने धारा 163 लागू की है।

neet ug 2026 exam today 6436 candidates to appear in faridabad amidst tight security arrangements

n NBT न्यूज, फरीदाबाद : जिले में आज (रविवार) को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) 2026 का आयोजन जिले में कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच किया जाएगा। परीक्षा के लिए फरीदाबाद में कुल 18 केंद्र बनाए गए हैं, जहां 6436 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। यह परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक एक ही शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों के जरिए निगरानी रखी जाएगी, वहीं बायोमेट्रिक सत्यापन के माध्यम से अभ्यर्थियों की पहचान सुनिश्चित की जाएगी। मोबाइल जैमर भी लगाए गए हैं। प्रशासन ने धारा 163 लागू कर दी है। सभी केंद्रों पर ड्यूटी मैजिस्ट्रेट और पुलिस बल रहेगा।