n NBT न्यूज, ग्रेनो : जिले की तीनों तहसीलों जेवर, दादरी और सदर में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 200 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से 9 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। तहसील जेवर में डीएम के सामने कुल 90 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से 2 का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। तहसील दादरी में एडीएम फाइनेंस अतुल कुमार की अध्यक्षता में 104 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 6 का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील सदर में अपर जिलाधिकारी प्रशासन मंगलेश दुबे की अध्यक्षता में 6 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 1 का तत्काल समाधान किया गया।






