पेज 5, करीब 170 शब्द

नवभारतटाइम्स.कॉम

मुंबई-नासिक महामार्ग पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ। ठाणे-भिवंडी बाईपास रोड पर तेज रफ्तार बुलेट मोटरसाइकिल ने सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार और पैदल यात्री दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना रात के समय हुई।

bhiwandi horrific road accident pedestrian and motorcyclist die in high speed bike collision

n NBT न्यूज, भिवंडी: मुंबई-नासिक महामार्ग स्थित ठाणे-भिवंडी बाईपास रोड पर 1 मई की आधी रात भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से सड़क पार कर रहे पैदल यात्री और बाइक सवार दोनों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान अरुण कुमार शर्मा और मोहम्मद खान के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, बॉम्बे ढाबा के सामने नासिक लेन में मोहम्मद खान (64) सड़क पार कर रहे थे। उसी दौरान डोंबिवली निवासी अरुण कुमार शर्मा (32) बुलेट मोटरसाइकिल से रात करीब 3 बजे वहां से गुजर रहे थे। तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्होंने मोहम्मद खान को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। अत्यधिक रक्तस्राव के कारण दोनों की मौत हो गई। इस मामले में सदानंद शेट्टी की शिकायत पर नारपोली पुलिस स्टेशन में मृतक बाइक चालक अरुण कुमार शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।