छोटी डीसी/ लंबी सिंगल, पेज 5

नवभारतटाइम्स.कॉम

मीरा-भाईंदर में शिवसेना नेता उत्तम तिवारी से 25 लाख रुपये की ठगी हुई है। तिवारी ने अस्पताल कर्मचारियों के लिए फ्लैट लेने हेतु यश संजय शाह को पैसे दिए थे। आरोपी ने वही फ्लैट किसी और को बेच दिया था। बाद में उस व्यक्ति ने फ्लैट का ताला तोड़कर कब्जा कर लिया।

छोटी डीसी/ लंबी सिंगल, पेज 5

n NBT न्यूज, मीरा-भाईंदर : शिवसेना के नेता एवं पेशे से डॉक्टर उत्तम तिवारी के साथ 25 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। तिवारी ने विगत मनपा चुनाव में प्रभाग 18 से शिवसेना के टिकट पर चुनाव भी लड़ा था।

पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, तिवारी ने अपने अस्पताल के कर्मचारियों के लिए भाईंदर (वेस्ट) स्थित एक फ्लैट ‘हैवी डिपॉजिट’ पर लेने के लिए यश संजय शाह नामक व्यक्ति को 25 लाख रुपये दिए थे। बाद में खुलासा हुआ कि आरोपी ने वही फ्लैट किसी अन्य व्यक्ति को पहले ही बेच रखा था। कुछ दिन बाद उक्त व्यक्ति ने आकर फ्लैट का ताला तोड़कर कब्जा भी कर लिया। तिवारी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4) (ठगी) और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।