डीसी, पेज 5

नवभारतटाइम्स.कॉम

ठाणे में गर्मी बढ़ रही है। हीटस्ट्रोक से बचाव के लिए मनपा स्वास्थ्य विभाग ने गाइडलाइन जारी की है। डॉ. प्रसाद पाटील ने लोगों से इसका पालन करने को कहा है। बड़ों और बच्चों में हीटस्ट्रोक के अलग-अलग लक्षण बताए गए हैं। शरीर का तापमान बढ़ने पर सावधानी बरतें। बच्चों का खास ख्याल रखें।

डीसी, पेज 5

n NBT न्यूज, ठाणे : पिछले कुछ दिनों से मौसम में गर्मी के चलते पारा बढ़ रहा है। हीटस्ट्रोक से लोगों की सेहत पर बुरा असर पड़ने की संभावना के चलते ठाणे मनपा के स्वास्थ्य विभाग ने गाइडलाइन जारी कर लोगों को धूप से बचने के लिए क्या करें और किन चीजों से बचें इसको लेकर जानकारी दी है। चीफ मेडिकल हेल्थ ऑफिसर डॉ. प्रसाद पाटील ने लोगों से गाइडलाइन का पालन कर धूप से बचाव कर अपना और बच्चों का खास ख्याल रखने की अपील की है। बड़ों और बच्चों के लिए अलग-अलग लक्षण बताए गए हैं।

हीट स्ट्रोक के लक्षण पहचानेंः गाइडलाइन के मुताबिक वयस्कों में शरीर का तापमान 104 फारेनहाइट (40 डिग्री सेल्सियस) होने पर मांसपेशियों में ऐंठन, जी मिचलाने , उल्टी, घबराहट ,चक्कर , दिल की धड़कन बढ़ने और घबराहट जैसे लक्षण देखे जाते हैं। बच्चों में खाना न खाना, चिड़चिड़ापन, पेशाब कम आना, आंखें सूखना, कहीं से भी खून आना, मुँह के आस-पास की स्किन सूखना यह लक्षण देखे जाते हैं।