कनाडा ने खुफिया रिपोर्ट में माना, अलगाववादियों से सुरक्षा को खतरा

नवभारतटाइम्स.कॉम

कनाडा की खुफिया एजेंसी CSIS ने अलगाववादी तत्वों को देश की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बताया है। ये तत्व हिंसक गतिविधियों को बढ़ावा दे रहे हैं और लोकतांत्रिक व्यवस्था को प्रभावित कर रहे हैं। रिपोर्ट में चीन, रूस, भारत और ईरान जैसे देशों पर राजनीति में दखलंदाजी का आरोप है।

canadas intelligence report serious threat to national security from separatists allegations of interference by china russia

n NBT रिपोर्ट

कनाडा की खुफिया एजेंसी CSIS ने अलगाववादी तत्वों को देश की आंतरिक और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बताया है। एजेंसी का कहना है कि ये तत्व न सिर्फ हिंसक कट्टरपंथी अजेंडे को बढ़ावा दे रहे हैं, बल्कि देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को भी प्रभावित करने में जुटे हैं।

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, कनाडियन सिक्योरिटी इंटेलिजेंस सर्विस की 2025 की यह रिपोर्ट संसद में पेश की गई है। रिपोर्ट में 1985 के एयर इंडिया बमबारी कांड की पिछले साल मनाई गई 40वीं बरसी का भी जिक्र किया गया है। रिपोर्ट कहती है कि 2025 में कनाडा में कोई बड़ा अलगाववादी हमला नहीं हुआ, लेकिन इन तत्वों की सक्रियता में कमी नहीं आई है। खुफिया रिपोर्ट कहती है कि कई चरमपंथी संगठन आम नागरिकों और अनजाने लोगों से चंदा इकट्ठा करते हैं। इस रकम का इस्तेमाल हिंसक गतिविधियों को अंजाम देने में करने के सबूत मिले हैं। आरोप है कि चीन, रूस, भारत, ईरान जैसे देश जासूसी और अन्य तरीकों से कनाडा की राजनीति में दखल की कोशिश करते रहे हैं।