n NBT न्यूज, बल्लभगढ़ : तिगांव थानाक्षेत्र में शनिवार सुबह ड्यूटी पर जा रहे एक व्यक्ति पर अनाज मंडी के पास रास्ता रोककर डंडे और चाकू से हमला किया गया। चाकू उसके हाथ में लगा। गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल की पहचान सुलेमान के रूप में हुई है। सुलेमान ने बताया कि कुछ दिन पहले गांव के एक व्यक्ति ने उसकी पत्नी के साथ रास्ते में अभद्रता और अश्लील टिप्पणियां की थीं। थाना प्रभारी रणवीर का कहना है कि इस मामले की जांच की जा रही है।





