पुलिस से शिकायत करने पर डॉक्टर की पिटाई

नवभारतटाइम्स.कॉम

पानीपत में पुलिस में शिकायत दर्ज कराने पर युवकों ने एक डॉक्टर पर जानलेवा हमला किया। घर से निकलते ही आरोपियों ने डॉक्टर को घेर लिया और लाठी-डंडों से पीटा। सिर और हाथ-पैर में गंभीर चोटें आई हैं। परिजनों का कहना है कि पहले भी मारपीट हुई थी और शिकायत के बाद यह दूसरा हमला है।

पुलिस से शिकायत करने पर डॉक्टर की पिटाई

NBT न्यूज,पानीपत

पानीपत में 4-5 युवकों ने पुलिस शिकायत करने पर एक डॉक्टर के साथ मारपीट की। घर से निकलते ही आरोपियों ने डॉक्टर को घेर लिया। सड़क पर गिराकर जमकर लाठी-डंडे बरसाए। हमले में डॉक्टर के सिर और हाथ-पैरौं पर गंभीर चोट लगी हैं। आसपास के लोगों ने उन्हें गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों का कहना है कि आरोपियों ने डॉक्टर के साथ गुरुवार को भी मारपीट की थी। पुलिस में इसकी शिकायत देने पर फिर दोबारा मारपीट की। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। घायल के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

डॉक्टर प्रद्युत मजूमदार की पत्नी बीतिका रानी ने शनिवार को बताया कि सुबह करीब 8 बजे एक मरीज दवा लेने आया था। उसने दुकान के बाहर गली में अपनी बाइक खड़ी कर दी। तभी गली के ही माफिश, शाहरुख और शवीर बाइक हटाने को लेकर गाली-गलौज करने लगे। बीतिका ने बताया कि जब हमने उन्हें समझाने की कोशिश की तो आरोपी हथौड़ा और लाठी-डंडा लेकर घर के बाहर आ गए। उन्होंने अचानक डॉक्टर पर हमला कर दिया। गली के अन्य लोगों के आने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। इसके बाद हमने पुलिस में इसकी शिकायत दी।

बीतिका के अनुसार, पुलिस में शिकायत देने के बाद से ही आरोपी रंजिश रखने लगे।

रेकमेंडेड खबरें