CEO करेंगे सड़कों और ड्रेनेज की निगरानी

नवभारतटाइम्स.कॉम

जीएमडीए के सीईओ पीसी मीणा ने शहर की सड़कों और ड्रेनेज व्यवस्था की निगरानी का जिम्मा संभाला है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे सड़कों के रखरखाव और मॉनसून की तैयारियों में कोई लापरवाही न बरतें। हर कार्यपालक अभियंता अपने क्षेत्र में टीमें गठित करेंगे।

ceos sharp eye on roads and drainage preparations to be solidified before monsoon

n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव: GMDA के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ( CEO ) पीसी मीणा ने शहर की सड़कों और ड्रेनेज व्यवस्था को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। शनिवार को विभिन्न सेक्टरों की सड़कों का औचक निरीक्षण करने के बाद सभी एक्सीएन को निर्देश दिए कि सड़कों के रखरखाव और मॉनसून की तैयारियों में लापरवाही न करें।

प्रत्येक कार्यपालक अभियंता को अपने एरिया में टीमें गठित करने का आदेश दिया गया है। हर टीम को एक अलग वॉट्सएप ग्रुप के माध्यम से जोड़ा जाएगा, जिससे रियल-टाइम समन्वय, तुरंत रिपोर्टिंग और प्रभावी फील्ड मॉनिटरिंग सुनिश्चित हो सके। सीईओ खुद इन ग्रुपों से कामों की प्रगति पर नजर रखेंगे। उन्होंने बताया कि मॉनसून से पहले नालों से गाद हटाना, सड़कों के किनारे पड़े निर्माण एवं ध्वस्तीकरण कचरे आदि पर फोकस रहेगा।