n NBT न्यूज, नूंह: प्रदेश के राज्यपाल प्रफेसर असीम घोष के नूंह दौरे पर कांग्रेस विधायक आफताब अहमद ने उन्हें पत्र सौंपकर शिक्षा में सुधार की मांग की। स्थानीय युवाओं की उच्च शिक्षा की जरूरत को देखते हुए नूंह में विश्वविद्यालय की मांग उठाई गई है।
राज्यपाल ने मॉडल संस्कृति स्कूल नूंह, सीनियर सेकेंडरी स्कूल फिरोजपुर नमक, पीएचसी घासेड़ा का दौरा किया। खंड स्तर पर शिक्षा अधिकारियों के पद रिक्त होने व अतिरिक्त प्रभार से चलाने के मामले पर कहा कि इससे स्कूल संचालन, शिक्षकों की शिकायतों के निपटान और सरकारी योजनाओं को लागू करने में दिक्कतें पेश आ रही हैं। विधायक ने शहीद हसन खान मेवाती मेडिकल कॉलेज नलहड़ में डॉक्टर व अन्य स्टॉफ पूरे नहीं होने का मामला भी उठाया।






