'प्रैक्टिकल आधारित शिक्षा पर दें जाेर'

नवभारतटाइम्स.कॉम

शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों में साइंस लैब के उपयोग को लेकर सख्त निर्देश जारी किए हैं। अब सभी स्कूलों में लैब का नियमित इस्तेमाल होगा और छात्रों को प्रैक्टिकल पर आधारित शिक्षा दी जाएगी। स्कूल मुखियाओं को रोजाना लैब गतिविधियों की समीक्षा करनी होगी।

emphasize practical based education education department strict on science lab usage in government schools

n NBT न्यूज, गुड़गांव: सरकारी स्कूलों में साइंस लैब के उपयोग को लेकर शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। स्कूल शिक्षा और मौलिक शिक्षा निदेशक की ओर से जारी निर्देशों में स्पष्ट कहा गया है कि सभी स्कूलों में लैब का नियमित रूप से उपयोग किया जाए और छात्रों को प्रैक्टिकल आधारित शिक्षा दी जाए।

विभाग ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों, खंड शिक्षा अधिकारियों और स्कूल मुखियाओं को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने स्तर पर लैब संचालन की निगरानी को प्राथमिकता दें। स्कूल हेड को जिम्मेदारी दी गई है कि वे रोजाना लैब गतिविधियों की समीक्षा करें और यह सुनिश्चित करें कि निर्धारित टाइम टेबल के अनुसार साइंस सहित अन्य विषयों की लैब में नियमित रूप से क्लास चल रही है या नहीं। निर्देशों में यह भी कहा गया है कि लैब में उपलब्ध इक्विपमेंट्स और संसाधनों का समुचित उपयोग किया जाए और उनका नियमित रखरखाव सुनिश्चित किया जाए।